google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बंद खदानों को चालू करने के लेकर, डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने खनन निदेशक को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बंद खदानो को सुरक्षित चालू करवाने हेतु डाला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में खनन निदेशक को सौंपा गया ज्ञापन। वहीं अध्यक्ष मुकेश जैन सन्तोष शर्मा, रामू सिह गोड. सुधीर सिंह, संजय मित्तल ने ज्ञापन की फोटो कापी देते हुए बताया कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की एक खदान में हुए हादसे के बाद बिना जाँच पड़ताल डीजीएमएस द्वारा 37 खदानो के खनन-परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसके कारण खनन कार्य से सिधे तौर पर जुड़े 10 हजार मजदूर बेरोजगार हो गये। इन मजदूरी पर आश्रित 30 हजार परिवार के समकक्ष रोजी रोटी के लाले पड़ने लगें है। ये दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर जाड़ा, गर्मी और बरसात के दिनो में भी क्षेत्र में संचालित खदानों में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। खदानो में पत्थर ढोने के कार्य में लगे दो हजार से अधिक टीपर, पाँच सौ कम्प्रेशर मशीन, सैकड़ो पोकलैन मशीनो का संचालन पुरी तरह से ठप हो गया है। पत्थर खदानो पर पुरी तरह से निर्भर 300 क्रशर प्लांटो का संचालन ठप हो गया है। जिससे डाला स्टोन के नाम से दुनिया भर में मशहूर गिट्टी का उत्पादन ठप हो गया है। खनन उद्योग पर निर्भर डाला, ओबरा एवं चोपन में संचालित चाय-पान, ठेला खोमचा, पंचर, सैलून आदि दुकानो पर सियापा छा गया है। खनन बंद होने से बेरोजगार मजदूरो एवं उनपर आश्रित परिवारो के समछ भूखमरी की स्थित उत्पन्न हो रही है, हालात यही रहा तो मजबूरन दैनिक मजदूरो को गैर प्रदेशो की ओर रोजी रोटी की तलास में पलायन करना पड़ेगा
जिसके कारण उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डालर की अर्व्यवस्था बनने में हर माह खनन उद्योग से 13 करोड़ राजस्व के रूप में भागिदारी निभाने वाले पाँच दशको से संचालित खनन को पुनःचालू कर जनपद में खुशहाली बहाल कराने की कृपा करें। ताकि दैनिक मजदूरों का जीवन सुखमय होने के साथ ही गिट्टी उद्योग फिर से चल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)