google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गैराज से पांच जैक व प्रेशर मशीन चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

●चोरी के सामान के साथ स्कूटी व घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद●
पदमा। पदमा ओपी क्षेत्र में गैराज से जैक व प्रेशर मशीन चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान के साथ पूर्व में चोरी की गई एक स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को करीब 13 बजे पदमा ओपी क्षेत्र के सुबोध लाइन होटल के सामने स्थित मेराज अंसारी के गैराज से पांच जैक, नट-बोल्ट खोलने वाली एक प्रेशर मशीन चोरी होने की सूचना मिली थी। आवेदन के आधार पर पदमा ओपी में कांड संख्या 350/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरही एसडीपीओ एवं पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देशन में पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता (19 वर्ष), पिता अशोक कुमार मेहता, ग्राम सुजी, थाना पदमा ओपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए सामान में तीन जैक तथा नट-बोल्ट खोलने वाली एक प्रेशर मशीन बरामद की गई। वहीं आरोपी विक्रम कुमार मेहता के घर से दो जैक तथा पूर्व में चोरी की गई स्कूटी (जेएच 13जे-6674) बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच 02 ए जेड 4338) भी पुलिस ने बरामद की है।


गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पदमा ओपी कांड संख्या 350/2026 में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध सदर हजारीबाग थाना कांड संख्या 372/2024, दिनांक 6 सितंबर 2024, के तहत मामला दर्ज है।


कार्रवाई में पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राजेश कुमार हजरा, पुअनि संदीप कुमार, सअनि राम महतो तथा पदमा ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)