नन्ही नायरा दुबे की सुरीली आवाज से झंकृत हुआ सैम सीनियर सिटिजन क्लब
जबलपुर। साउथ एवेन्यू मॉल में आयोजित सैम सीनियर सिटिजन क्लब के विशेष कार्यक्रम में आठ वर्षीय नन्ही बालिका नायरा दुबे ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन जादूगर एस.के. निगम के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर नायरा दुबे और मध्यप्रदेश स्वच्छता अभियान की उद्घोषिका श्रेया खण्डेलवाल का विशेष सम्मान किया गया।
नन्ही नायरा दुबे ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अतिथियों और क्लब के सदस्यों ने नायरा की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान नायरा दुबे और श्रेया खण्डेलवाल को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट असीम द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पंकज दुबे, जबलपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट के दीपक सेठी सहित क्लब के सदस्यों ने पगड़ी और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों की ओर से दोनों को अनेक उपहार भी प्रदान किए गए।
जन्मदिन पर वरिष्ठ सदस्य का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान क्लब की वरिष्ठ सदस्य शशि प्रभा स्थापक का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। जसवीर चोपड़ा, रश्मि श्रीवास्तव, प्रेम वर्मा, मैडम राणा, आई.के. अग्रवाल, सुनीता जायसवाल और आरती जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
क्लब सदस्यों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सैम सीनियर सिटिजन क्लब के सदस्यों ने भी अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। विंग कमांडर चंदन शर्मा, विजय श्रीवास्तव, ऋषि रैकवार, सुनीता मेहंदी रत्तआ, रमेश पंडित, प्रमोद जैन, दिनेश स्थापक, आचार्य मैडम और मंजू इंग्ले सहित अन्य सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है क्लब
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सैम सीनियर सिटिजन क्लब के सदस्यों की सक्रियता और उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पहली बार इस क्लब में आए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी क्लब के सदस्य जिस तरह सक्रिय, स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन जी रहे हैं, वह प्रेरणादायी है।
अतिथियों ने कहा कि क्लब के सदस्य जीवन के संघर्षों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने का संदेश देते हैं। यह क्लब शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ अपने सदस्यों के जोश, ऊर्जा और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से नई पीढ़ी को भी प्रेरणा दे रहा है।
कार्यक्रम का संचालन नीरज शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रिटायर्ड एसपी गोपाल खंडेल ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



