google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा से 5 लोग गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना अंतर्गत ग्राम चनकप में धान की चोरी करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए अभियुक्त थाना क्षेत्र के चनकप गांव निवासी इंदल मेहता का पुत्र श्यामलाल मेहता है।वही समकालीन अभियान के तहत चार अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों मे बिनोद पासवान, शत्रधु न पासवान, महेंद्र पासवान और लखन पासवान शामिल हैं। ये सभी ग्राम पिपरा ढिबर, थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद के निवासी हैं । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)