google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्ष जारी बैठक में लिए गए कई निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शनिवार को नबीनगर के मारवाड़ी धर्मशाला में अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति नबीनगर की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संतन सिंह ने की और संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया।जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि बैठक में कई निर्णय लिए गए।लिए गए निर्णय के अनुसार अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल 21 दिसंबर को पूर्व सांसद आनंद मोहन से मिलकर नवीनगर को अनुमंडल बनने की पात्रता एवं अहर्ता को एक लिखित प्रतिवेदन समर्पित करेगा । बैठक मे नबीनगर के नवनिर्वाचित विधायक चेतन आनंद का नागरिक अभिनंदन भी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल बनाओ संगठन में एक संयोजक का पद सृजित किया गया और अगली बैठक में इस पद पर सर्वसम्मति से एक योग्य व्यक्ति का चयन करने का निर्णय लिया गया।वहीं अगली बैठक विधायक के समयानुसार निर्धारित करने की निर्णय लिया गया। मौके पर ललन सिंह, चंदन कुमार, सरजु सिंह, राजेन्द्र सिंह, रवींद्र पाण्डेय, दिवाकर चन्द्रवंशी, अरविन्द कुमार तिवारी, दरगाही साव, धनंजय पांडेय, श्रीराम पाण्डेय, बिनय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सोनी, अनिल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, सुजीत कुमार, गुलाम मोहम्मद सहित अन्य मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)