google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा थाना सेक्टर 113: फर्जी कॉल सेन्टर का भंडाफोड़, 4 महिला समेत 11 गिरफ्तार।।

समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 117 मे चल रहे फर्जी कॉल सेन्टर का नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने किया भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जा कॉल के माध्यम से विदेशियो लोगों से ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और मौके से चार महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने बताया है कि इसका मास्टर माइंड को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कॉल सेन्टर के माध्यम से यह लोग ठगी करते थे। पुलिस के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार अभी किसी भी बैंक अकाउण्ट का पता नही चला है। पुलिस ने आशंका जतायी है कि लेन देन बैलेट या फिर दूसरे माध्यम से हो रहा था जिसकी जांच अभी चल रही है। इस गिरोह का तार कहाँ कहाँ जुड़ा हुआ है पुलिस इस पर भी जांच करेगी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 3 हेडफोन, 5 सिम कार्ड, 1 वाई फाई राउटर व अन्य उपकरण बरामद किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)