अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 19 दिसंबर 2025: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के कोस्टारिका होम डेवलपर्स सोसाइटी निवासी आयुष कुमार ने एनडीए में 911 रैंक लाकर क्षेत्र में परचम लहराया।
इस सफलता से परिवारजनों और क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास है।इस अवसर पर सोसायटी के लोगों के द्वारा अभिनंदन समारोह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह उपस्थित होकर आयुष और परिवारजनों को बधाई दिए।पिता संजीव कुमार ने बताया कि आयुष सेंट मैरी स्कूल बिष्टुपुर से मैट्रिक तक पढ़ाई की।उसके बाद साउथ पॉइंट स्कूल, बिष्टुपुर से गणित और विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी काफी लगन से शुरू की।
इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजित कुमार सिंह, पूर्व सैनिक प्रमोद शर्मा, विकास कुमार, भुवनेश पारीख, मंदीप सिंह, विवेक जायसवाल, सौरव कुमार, अर्पित यादव,अरुण झा, सोमेन मंडल, आदर्श दुबे,पवन सिंह समेत कोस्टारिका सोसायटी वासी सम्मिलित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



