google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद में ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शैक्षणिक गतिविधियों में समयगत संशोधन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में कक्षाएं 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही संचालित होंगी। बोर्ड परीक्षा की विशेष कक्षाएं इससे मुक्त रहेंगी।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)