google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सौ महिलाओ को निःशुल्क सिलाई मशीन किया गया वितरित।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। रविवार को ‘अकेला बाबा जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम गजानंद लॉन, चांदमारी में आयोजित किया गया।
वी. ओ. चिदंबरनार पत्तन प्राधिकरण के सीएसआर सहयोग से संपन्न हुए इस वितरण समारोह का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील पटेल ने किया। डॉ. विपिन पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. विपिन पाठक ने अपने संबोधन में ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विकास तिवारी, अजय शुक्ला, सुधीर पाण्डेय, दिलीप चौबे, उदय राज सिंह, अवधेश कुमार पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संचालक अवधेश पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)