भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित पेंक – नारायणपुर थाना पुलिस ने थाना समीप रविवार को दोपहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने दोपहिया वाहन सवारों की हेलमेट, लाइसेंस व वाहनों के कागजात की जांच की गयी. कई दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया. जिसे बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. थाना प्रभारी नितीश कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. वहीं अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही. उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के कागजात साथ में रखने की अपील की , साथ ही वाहन चेकिंग के दोरान थाना के कई पुलिस जवान मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



