ओंकार नाथ दानगंज ,
चोलापुर थाना क्षेत्र के चौकी दानगंज अंतर्गत कैथोर गांव में रविवार को बगीचे में 25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से लभगथ तथा सिर बुरी तरह कुचला हुआ तथा पैर टूटा हुआ मिला और उसे बाजरे के सूखे पौधों से छिपाने का प्रयास किया गया था। घटनास्थल की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने युवती की बेहद बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार रविवार दिन मे पशुपालक मवेशी चराने बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बगीचे में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी मूचित किया गया। कुछ ही देर में एसीपी सारनाथ बिदुषि सक्सेना मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की पहचान और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस क्षेत्र की रहने वाली थी और वहां कैसे पहुंची। घटनास्थल पर फैले खून के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या संभवत मौके पर ही की गई और चाद में शव को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



