संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 21 फरवरी 2023
जी-20 (दुनिया के विकासशील और विकसित देशों का संगठन) देशों की बैठक दो मार्च को रांची के पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में होगी. इसमें जी-20 देशों के 60 डेलीगेट भाग लेंगे. पहले सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित सभागार में बैठक होनी थी. इन डेलीगेट्स के रहने की व्यवस्था होटल रेडिशन ब्लू और स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में की गयी है. हालांकि, बीएनआर प्रबंधन ने अभी बुकिंग फाइनल नहीं होने की बात कही
है,इधर, प्रशासन ने जेएससीए प्रबंधन को भी स्टेडियम में मौजूद कमरों की बुकिंग नहीं कराने को कहा है, ताकि जरूरत के मुताबिक डेलीगेट के लिए प्रशासन इन कमरों का उपयोग कर सके. सभी डेलीगेट एक मार्च को रांची पहुंच जायेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उन्हें हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, कडरू व पंजाबी हिंदू बिरादरी भवन होते हुए होटल रेडिशन ब्लू और होटल बीएनआर चाणक्या ले जाया जायेगा.इस दौरान आम लोगों के लिए जरूरत के मुताबिक कुछ समय तक ट्रैफिक व्यवस्था रोकी जायेगी. वहीं, डेलीगेट की मद्देनजर एयरपोर्ट से होटल पहुंचने तक सड़क के किनारे, ऊंचे सुरक्षा के भवनों पर शस्त्रधारी पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. हर चौक-चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी. इसके अलावा सभी डेलीगेट को हाई सिक्योरिटी में एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचाया जायेगा. होटल के अंदर और बाहर व्यापक सुरक्षा इंतजाम होंगे.इसके अलावा बैठक के दिन जो डेलीगेट होटल बीएनआर में रहेंगे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से होटल रेडिशन ब्लू लाया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से रांची पुलिस को एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व एसआइ के अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल दिये जायेंगे. बैठक से पूर्व उच्च स्तर पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी.
डेलीगेट तीन मार्च को जी-20 देशों के डेलीगेट पतरातू लेक का भ्रमण करेंगे. इसको लेकर डेलीगेट के रहने वाले होटल से लेकर कांके रोड, पिठोरिया होते हुए पतरातू लेक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. वहीं, पतरातू लेक में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.पतरातू लेक रिसॉर्ट 22 से चार मार्च तक बंद रहेगा ,सुरक्षा के कारण पतरातू लेक में 22 फरवरी से आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इस दौरान इसका मेंटेनेंस किया जायेगा. 22 फरवरी से दो मार्च तक पतरातू लेक रिसॉर्ट की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और साज-सज्जा की जायेगी. इसको लेकर लेक रिसोर्ट प्रबंधन को बंद रखने का आदेश पर्यटन विभाग ने दिया है. सरोवर विहार (गेस्ट हाउस) भी बंद रहेगा.
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








