google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा को मिलेगी पक्की सड़क

दैनिक समाज जागरण 17.08.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

पोटका आजादी के करीब 80 साल बाद गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा तक पक्की सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया। करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

अब तक कच्चे और दुर्गम रास्ते के कारण चार पहिया वाहन, एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती थी। वन क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सड़क निर्माण में कई प्रशासनिक अड़चनें भी आईं।

शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका के गांव-गांव तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की बात कही।

ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर विधायक के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में माझी बाबा गौर पुराण, माझी बाबा राजा राम मार्डी, सुनील महतो, चंद्रावती महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)