google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Game Changer Review in Hindi: कैसी है राम चरण की 450 करोड़ की फिल्म, गेम चेंजर का लाइव रिव्यू

कैसी है राम चरण की 450 करोड़ की फिल्म, गेम चेंजर का लाइव रिव्यू एस शंकर निर्देशित और राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या की गेम चेंजर का रिव्यू यहां पढ़ें.

नई दिल्ली:
Game Changer Review in Hindi: एस शंकर निर्देशित 450 करोड़ की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं. ये एक तेलुगू फिल्म है जिसे पैन इंडिया रिलीज किया गया है. जबकि इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले एस शंकर की आखिरी फिल्म इंडियन 2 थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. हालांकि ईंमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच लड़ाई पर बनी गेम चेंजर कैसी है. आइए जानते हैं मूवी रिव्यू में…

गेम चेंजर की स्टोरी ईमानदार वर्सेज बेईमान की

गेम चेंजर की कहानी वही है जो कई दशकों से बॉलीवुड और साउथ में नजर आती रही है. ईमानदार वर्सेज बेईमान. राम चरण पहले आईपीएस बनता है, फिर अपने प्यार को पाने के लिए आईएएस बन जाती है. फिर बेईमान नेता एसजे सूर्या से टकरा जाता है. फिर शुरू होता है ईमानदारी और बेईमानी का मुकाबला. कुल मिलाकर गेम चेंजर में आपको नायक नजर आती है और शिवाजी भी दिखती है. शंकर की हर फिल्मों का जो टोन रहता है, वो ही टोन गेम चेंजर का भी है. कुछ भी नहीं नया नहीं है और कहनी एकदम एवरेज है.

गेम चेंजर में डायरेक्शन शंकर ने किया है

शंकर वो डायरेक्टर हैं जो इंडियन, नायक, शिवाजी और 2.0 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से उनका डायरेक्शन और कहानी का चयन दोनों ही लचर नजर आ रहे हैं. इंडियन 2 इसकी बड़ी मिसाल है. अब गेम चेंजर से भी वो बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं जगाते हैं. डायरेक्शन सामान्य है. कहानी सामान्य है और कुल मिलाकर गेम चेंजर एक एवरेज फिल्म बनकर ही सामने आती है.

गेम चेंजर में एक्टिंग दमदार है

एस जे सूर्या हर सीन में सारे कलाकारों पर भारी पड़ते हैं. राम चरण की एक्टिंग अच्छी है और एक्शन भी अच्छा किया है. कियारा आडवाणी ने ठीक ही काम किया है. बाकी फिल्म में कोई भी वॉओ फैक्टर नहीं है.

गेम चेंजर वर्डिक्ट

गेम चेंजर एक सामान्य फिल्म है. फिल्म की कहानी में कुछ भी बहुत नया नहीं है. फिल्म का फ्लैशबैक का आधा घंटा फिल्म का सबसे पावरफुल पार्ट है. जिन्हें शंकर की फिल्में पसंद हैं वो देख सकते हैं.

रेटिंग: 2/5 स्टार

डायरेक्टर: शंकर एक्टर: राम चरण,एसजे सूर्या और कियारा आडवाणी

  • डेरामारी पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।6 अगस्त। कोचाधामन प्रखंड की ग्राम पंचायत राज डेरामारी में स्थापित अधिकांश सोलर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इससे रात के समय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम ने इस संबंध में जिला प्रशासन का ध्यान…
  • नबीनगर: उत्तर कोयल नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव के पास उत्तर कोयल नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।बताया जाता है कि युवक बीते दिन नहर में पैर फिसलने के दौरान गहरे पानी में डूब गया…
  • अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय कार्यशैली से राजस्व मामलों के निष्पादन में आई तेजी
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।6 अगस्त। किशनगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली के कारण अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय तेजी आई है। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने से आम लोगों को राहत…
  • समाज जागरण: 06 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समय और कैलेंडर समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा,…
  • सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के तीन इनामी माओवादी गिरफ्तार
    दैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश चांडिल : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)