राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्व रागनी गायक ब्रह्मपाल नागर ने मिट्टी को नमन एवं वीरों का वंदन रागनी के माध्यम से किया गया।
कत्थक नृत्यांगना एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम की की गई प्रस्तुति।
गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा के ऑडिटोरियम में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” अमृत कलश यात्रा का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, गेल इंडिया लिमिटेड नोएडा, जीटीआई नोएडा व ग्रामों के वीरों की भूमि की मिट्टी व चावल के अमृत कलशों को एकत्र किया गया। एकत्र अमृत कलशों को दिनांक 27.10.2023 को प्रातः लखनऊ के लिये रवाना किया जायेगा।

जनपद स्तरीय आयोजित कार्यक्रम का राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए जनपद के प्रसिद्ध रागनी कलाकार ब्रह्मपाल नागर एवं उनके दल द्वारा रागनी के माध्यम से मिट्टी को नमन एवं वीरों का वंदन कराया गया। इस अवसर पर कत्थक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ के दल एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहर प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि इस देश की माटी के कोने-कोने में असंख्य बलिदानों का रक्त आज भी विद्यमान है, जिसे एकत्र करने के लिए इस देश के माननीय प्रधानमंत्री जी का वह विजन जो हमारे राष्ट्र को संगठित कर सके इस सोच के साथ उन शहीदों को नमन करने का यह तरीका मेरी माटी मेरा देश करता है और याद दिलाता है कि यह आजादी जहां आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह बड़ी आसानी से हमें नहीं मिली इसके पीछे असंख्य बलिदानियों का त्याग है, जिन्होंने अपने घर बार की चिंता न करते हुए सिर्फ और सिर्फ इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
श्री सिंह ने कहा “प्रधानमंत्री जी द्वारा उन वीरों को नमन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से इस देश को संकलित करने का प्रयास किया है। उद्बोधन के उपरान्त शहीद केप्टन सेल शर्मा की माता जी, प्रसिद्ध रागनी कलाकार ब्रह्मपाल नागर एवं कत्थक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ को पुष्प गुच्छ देते हुये साॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी महिपाल सिंह के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, सम्बन्धित अधिकारीगण, स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।
- जनचौपाल में विधायक ने किया क्षेत्रवासियों से सीधा संवादसमाज जागरण/अनिल कुमारहरहुआ, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम सभा सिंहापुर, हरहुआ में राजेश सिंह के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जनसेवा,…
- काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवासमाज जागरण/रंजीत तिवारीरामेश्वर, वाराणसी। न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एमडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत पर नृत्य…
- आरक्षण सुधार को लेकर युवाओं ने दिया धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांगसमाज जागरण/रंजीत तिवारीवाराणसी। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर वाराणसी जिले में सवर्ण समाज के युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करते हुए आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि…
- ग़ज़िआबाद: योग,यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ**आशीर्वाद प्राप्त करने वाले की आयु,विद्या,यश ओर बल नित्य बढ़ते हैं -स्वामी शिवानंद**मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है-डॉ यशवीर आर्य**महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग से परमात्मा की अनुभूति संभव-प्रवीण आर्य*ऋषिकेश,शनिवार,12-09-2026 को आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यजुर्वेद शतकम यज्ञ…
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








