कार्यक्रम में भारत एवं राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रवासी मजदूरों वन नेशन वन राशन कार्ड के लाभार्थियों से किया संवाद।
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से लाभार्थी देश में किसी भी उचित दर दुकान से ले सकता है खाद्यान्न।
गौतमबुद्धनगर: उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लेकर लाभार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शारदा यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में वन नेशन वन राशन कार्ड जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर जर्नादन सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, सयुंक्त आयुक्त खाद्य मेरठ मण्डल मेरठ, शासन स्तर से अटल राय, अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य तथा रसद विभाग जवाहर भवन उ0प्र0 तथा भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गयी।
आयोजित संगोष्ठी में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं के साथ-साथ लगभग 1200 राशनकार्ड धारक/लाभार्थी सम्मिलित रहे। उपरोक्त लाभार्थियों में लगभग 900 लाभार्थी अन्य जनपदों/प्रदेशों के निवासी हैं, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में रहकर विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों/निर्माण ईकाईयों तथा अन्य बतौर श्रमिक कार्य करते हैं तथा जिनके राशनकार्ड उनके मूल जनपद से निर्गत हैं, उनके द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के उचित दर विक्रेताओं के यहाँ से वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य एवं रसद विभाग अटल राय द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 79138 उचित दर दुकानें क्रियाशील हैं, उक्त दुकानों से 3,60,65,009 राशन कार्डधारक/परिवार, जिनमें कुल 150693974 यूनिट/सदस्य सम्मिलित हैं, के द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न गेहूँ, चावल प्राप्त किया जाता हैं।
वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अंतर्गत माह मई 2020 से माह सितम्बर 2023 तक अन्य राज्यों के 43,169 राशनकार्ड धारकों द्वारा उत्तर प्रदेश से एवं उत्तर प्रदेश के 32,56,271 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। भारत सरकार की वन नेशन वन राशनकार्ड योजना क्रियान्वन एवं लाभों के बारे में राशनकार्ड धारकों को अवगत कराया गया साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कार्डधारकों में वितरित कराये जा रहे फोर्टीफाईड़ चावल के स्वास्थ लाभों के बारे में बताया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

संगोष्ठी के दौरान विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह एवं विधायक दादरी तेजपाल नागर, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में अपने उद्गार व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के दौरान अन्य राज्यों के कार्डधारक यथा अमोद महतो वैशाली बिहार, आरती बक्सर बिहार, गंगा टीकमगढ मध्यप्रदेश, विजय दास बेगुसराय बिहार, नागेन्द्र चंद्र दास पश्चिमी चमपारण बिहार, वैद्यनाथ सिंगरौली मध्यप्रदेश, विमल कुमार मोतीहारी बिहार, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में बतौर प्रवासी श्रमिक कार्य करते हैं, से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संवाद करते हुए वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के लाभों एवं अनुभवों की जानकारी साझा की गयी साथ ही उत्तर प्रदेश की किशन जनपद बस्ती, बकार अहमद जनपद बुलन्दशहर, अनिल शुक्ला जनपद औरया, राजीव बाबू जनपद फर्रूखाबाद के साथ संवाद करते हुए उक्त योजना के सम्बंध में उनके विचार/अभिमत प्राप्त किये गये।

गोष्ठी के दौरान जनपद के उचित दर विक्रेतागण शहादत अली, हल्दौनी, राकेश कुमार, बरौला, रामकिशोर, सोरखा, विनोद कुमार, सदरपुर, रामकुमार झा, बंघेल, मनोज, सिरसा, रेणु, जयभीम स्वयं सहायता समूह, भोगपुर द्वारा खाद्यान्न डोर स्टेप व्यवस्था एवं लाभांश भुगतान की नई प्रणाली के सम्बंध में अपने लाभ/अनुभव साझा करते हुए अवगत कराया गया कि उनके द्वारा किस प्रकार वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण किया जाता है। अंत में संयुक्त आयुक्त, ( खाद्य ) विनय कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा अपने नित्य दैनिक जीवन निर्वाह कार्यों में से समय निकाल कर सहभागिता करने वाले आम जनमानस/राशनकार्ड धारकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।
- जनचौपाल में विधायक ने किया क्षेत्रवासियों से सीधा संवादसमाज जागरण/अनिल कुमारहरहुआ, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम सभा सिंहापुर, हरहुआ में राजेश सिंह के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जनसेवा,…
- काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवासमाज जागरण/रंजीत तिवारीरामेश्वर, वाराणसी। न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एमडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत पर नृत्य…
- आरक्षण सुधार को लेकर युवाओं ने दिया धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांगसमाज जागरण/रंजीत तिवारीवाराणसी। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर वाराणसी जिले में सवर्ण समाज के युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करते हुए आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि…
- ग़ज़िआबाद: योग,यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ**आशीर्वाद प्राप्त करने वाले की आयु,विद्या,यश ओर बल नित्य बढ़ते हैं -स्वामी शिवानंद**मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है-डॉ यशवीर आर्य**महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग से परमात्मा की अनुभूति संभव-प्रवीण आर्य*ऋषिकेश,शनिवार,12-09-2026 को आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यजुर्वेद शतकम यज्ञ…
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








