google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कफ सिरप की तस्करी से संबंधित अभियोग में महत्वपूर्ण कार्यवाही

दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। आज दिनांक 08.12.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के मुकदमा अपराध संख्या 1054/25 धारा 318(4), 319, 336(3), 338, 340(2), 61(2) क एवं 8/21, 27A, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्तगण, जो पूर्व में गाजियाबाद जनपद के अभियोग में निरुद्ध होकर जिला कारागार गाजियाबाद में बंद थे, को वारंट-B के माध्यम से तलब कर माननीय विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट, सोनभद्र के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा उक्त अभियोग में अभियुक्तगण का रिमांड स्वीकृत किया गया। न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर अभियुक्तों का छाप-अंगुष्ठ (Fingerprinting) कराया गया।

अभियुक्तों का विवरण- सुशील यादव पुत्र – मुन्नी लाल यादव निवासी – ग्राम जरवा जतारा, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सौरभ त्यागी पुत्र – मुकेश कुमार त्यागी निवासी – मकनपुर, शनि चौक के पास, इन्द्रापुरम, ट्रान्स हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उ.प्र.। संतोष भड़ाना पुत्र – जयकार सिंह निवासी – मकान नं. 42, ग्राम गढ़ी माजरा, भट्ठा नं. 5, मधुबन बापू धाम नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उ.प्र.। शादाब पुत्र – रियाजुद्दीन निवासी – मकान नं. 781, लाला प्रमोद वाली गली, कैला भट्टा चौक, कोतवाली नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उ.प्र.। शिवकांत उर्फ शिव पुत्र – सियाराम निवासी – बिपिन पाल का किराये का मकान, आम्रपाली स्कूल के पास, कनवानी, इन्द्रापुरम, ट्रान्स हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उ.प्र।

SonbhadraNews #RobertsGanj #NDPSCase #WantedAccused #PoliceAction #CourtPresentation #BreakingNews #समाजजागरण #UPCrimeNews #LegalUpdate


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)