google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में आग, लाखों का सामान जलकर राख; बिल्डर की लापरवाही के आरोप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्डन आई मॉल के एक कार्यालय में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बिल्डर की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए अन्नू खान ने आरोप लगाया कि यह हादसा बिल्डर की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों ने करोड़ों रुपये खर्च कर मॉल में कार्यालय खरीदे हैं, तो उन्हें सुरक्षा के नाम पर क्या मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई बिल्डर प्रोजेक्ट्स में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन परियोजनाओं को फायर एनओसी किस आधार पर जारी की जाती है।

अन्नू खान ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश फायर सर्विस, नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर मॉल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कराने की अपील की है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की जा सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)