नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्री गौ सदन मे गोपाष्टमी उत्सव 2024 का भवय आयोजन 9 नवंबर को किया जायेगा। गौशाला परिसर मे आयोजित प्रेस वार्ता मे यह जानकारी दी गई। गौशाला के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया ने प्रेस से वार्ता करते हुए बताया कि श्री जी गौ-सदन ने इस बार भी बड़ी धूम-धाम के साथ गोपाष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सुर्य प्रकाश जी क्षेत्रीय संघ चालक पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मुख्य वक्ता के रूप मे अपना गरिमामयी उपस्थिति देंगे। वही जिला गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा नबाब सिंह नागर पूर्व विधायक एवं पूर्व उत्तर प्रदेश, कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश, श्रीमती विमला बाथम (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपस्थित रहेंगे।
गौशाला के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष टी.एन चौरसिया ने बताया की गौशाला मे इस समय मे लगभग 1700 गौ-वंश है। इनके पालन पोषण के लिए 50 लाख प्रति माह खर्च आता है। लेकिन खुशी की बात है कि इस शहर के दानदाताओं के माध्यम से पूरी होती है। गौशाला मे गौ-माता के सेवा हेतु विभिन्न सुविधा उपलब्ध है जिसमे जांच एवं उपचार भी शामिल है। गौशाला से बाहर से भी अगर सूचना प्राप्त होता है तो उसके उपचार के लिए व्यवस्था है। टीम मौके पर जाकर गौमाता को उपचार करता है अगर लगता है कि यहाँ ठीक नही हो पायेगा तो एंबुलेंस के माध्यम से उसे गौशाला मे लायी जाती है और उपचार किए जाते है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यहाँ सभी देशी गाय है और ज्यादातार गाय वह है जिसको नोएडा प्राधिकरण सड़को से लेकर आती है। अपने संबोधन मे टी.एन चौरसिया ने कहा कि नोएडा शहर मे बहुत से लोग बाहर से आये है उनको नही पता है कि गौशाला कहाँ है तो आप सभी से उम्मीद है कि आप लोग यह जानकारी उन तक पहुँचाने मे सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि एवं प्रेस मिडिया प्रभारी) ने बताया कि शनिवार 9 नवंबर को गौ पूजन एवं भजन का 8 बजे, संबोधन 10:30 पर होगा वही भंडारा प्रसाद 11:30 बजे किया जायेगा। इसके पहले 2 नवंबर से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों मे प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकार बंधुओ से कहा कि आप सभी से उम्मीद है कि इस पुनित कार्य को ज्यादा से ज्यादा अपने माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे।
बताते चले कि गोपाष्टमी का आयोजन हर वर्ष कार्तिक माह मे किया जाता है। जिसमे गौवर्धन पूजा के साथ-साथ गौ-माता के भजन मे भोजन प्रसाद का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा गोपाष्टमी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कार्यक्रम मे आये मुख्य अतिथि एवं वक्ता के द्वारा गौ-माता से संबंधित महत्वपूर्ण अध्यात्मिक विषयों पर प्रकाश डाले जाते है। इसके अलावा गौ माता से संबंधित उत्पाद एवं उसके लाभ के बारे मे जानकारी दी जाती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



