हड़ताल खत्म होने की आस लगाए मुवक्किलो को लगा झटका
समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । एक माह से अधिक समय से पिंडरा तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर है। सोमवार को डीएम के हस्तक्षेप पर लगा हड़ताल खत्म होगी। लेकिन मंगलवार को लाइब्ररी भवन में हुई पिंडरा बार एसोसिएशन की बैठक में एक बार फिर वकीलों ने अधिकारियों के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इस निर्णय से लंबे समय से हड़ताल खत्म होने के आस लगाए मुवक्किलो को झटका लगा।
बताते चलें कि लगभग 32 दिनों के हड़ताल के बाद सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में पिंडरा तहसील के वकीलों के बीच सामूहिक बैठक कर वकीलों की समस्या को सुनने के साथ 15 दिनों की मोहलत मांगी थी। लेकिन मंगलवार को जब बार की बैठक हुई थी तो वकीलों ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व में डीएम ने आश्वस्त किया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इनका भी आश्वासन झूठा निकलेगा। इसलिए हम एसडीएम पिंडरा व एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे।
इस बाबत बार के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने कहाकि हमारी 10 में एक महत्वपूर्ण मांग थी। जिसे ठुकरा दिया गया जो कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की थी। यदि वह मांग पूरी नही हुई थी हड़ताल पर रहेंगे।
वही लगातार 33 वे दिन भी हड़ताल पर वकीलों के जाने से महीने भर से हड़ताल खत्म होने का आस लगाए मुवक्किलों को झटका लगा। बताते चलें कि वकीलों के हड़ताल से सैकड़ो मुकदमे के निस्तारण, दाखिल खारिज, धारा 24 व 67 के तहत होने वाली सुनवाई प्रभावित है। जिसका खमियाजा मुवक्किलों को उठानी पड़ रही है। तपिश भरी भरी में उन्हें भागदौड़ करनी पड़ रही है। आम जनता की परेशानी को आखिर कौन सुनेगा और कौन समस्या खत्म करेगा? जिसकी चर्चा मंगलवार को पूरे तहसील परिसर में होती रही।
वही लाइब्रेरी भवन में हुई बैठक में बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पंधारी यादव, विजय कुमार, शर्मा, श्रीनाथ गोंड़, राजेश पटेल, उदयनाथ भारती, शैलेन्द्र सिंह मीनू, अश्वनी सिंह, दीपक सैनी, जावेद खा, कृष्णकांत चौहान, छोटेलाल, अमर सिंह, कमलकांत राय समेत दर्जनों वकील रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



