अवैध क्लीनिक में बिना मेडिकल डिग्री इलाज, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
गुन्नौर: गुन्नौर तहसील के रजपुरा विकासखंड क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव बहटकरण निवासी मनोज गोस्वामी, जो कई पंचायतों में तैनात हैं, इन दिनों झोलाछाप डॉक्टर के रूप में चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने गांव में अवैध क्लीनिक खोल रखा है, जहां खुलेआम मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिव द्वारा दिनभर इंजेक्शन लगाने, दवाइयां देने और हर बीमारी का इलाज करने का दावा किया जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब बिना किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री या लाइसेंस के किया जा रहा है, जो कानून का सीधा उल्लंघन है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरा समय अवैध इलाज में लगाया जा रहा है, तो ग्राम पंचायत विकास कार्य कैसे पूरे हो रहे होंगे। इससे सरकारी व्यवस्था और जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और विकासखंड प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को इस अवैध क्लीनिक की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एक तरफ सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे झोलाछाप इलाज लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
ग्रामीणों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस अवैध क्लीनिक और दोहरी भूमिका निभा रहे सचिव के खिलाफ कब तक कार्रवाई करता है।
- Air India का बड़ा नेटवर्क विस्तार: A321neo, Boeing 777-300ER और भोपाल के लिए Air India Express की नई उड़ानें
1 अगस्त से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा नेटवर्क विस्तार, A321neo और Boeing 777-300ER के साथ नई उड़ानों की शुरुआत नई दिल्ली, 30 जुलाई। एयर इंडिया समूह (Air India Group) ने अगस्त 2026 से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव… - खेत में घोड़ा बांधने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल
समाज जागरण | अकबर अलीसोनभद्र, 30 जुलाई। सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में गुरुवार सुबह खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से दोनों… - सोनभद्र: ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत आदिवासी परिवारों को बांटे गए फलदार पौधे
समाज जागरण | आदिवासी सुनील त्रिपाठीकोन (सोनभद्र), 30 जुलाई। सोनभद्र के कोन विकासखंड अंतर्गत तरिया क्षेत्र के खलटंगवा गांव में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ जनआंदोलन के तहत आदिवासी परिवारों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और आदिवासी समाज की भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।… - अनपरा परियोजना के सीजीएम ने किया श्रावणी महोत्सव मेले का उद्घाटन, बोले- मेले भारतीय संस्कृति की पहचान
समाज जागरण | अकबर अलीअनपरा (सोनभद्र), 30 जुलाई। अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित पारंपरिक श्रावणी महोत्सव मेले का शुभारंभ गुरुवार शाम अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एवं मुख्य अतिथि इंजीनियर अजय कटियार तथा ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्षा आभा कटियार ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को… - आर्य बंधु परिवार में महायज्ञ हर्षोल्लास से संपन्न, नवीन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
गाजियाबाद, 30 जुलाई। आर्य बंधु परिवार की ओर से यशस्वी आर्या एवं आयुष्मान आर्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोनी रोड स्थित पंचशील कॉलोनी, भोपुरा के आर्य बंधु परिसर-4 में बुधवार को वैदिक परंपरा के अनुसार भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान राजकुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुए इस महायज्ञ में गाजियाबाद,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



