खेल मैदान पर अतिक्रमणकारियों का हैं कब्जा, वहीं खेल ग्राउण्ड का बद से बदतर हैं हलात,फिर भी सीओ मुकदर्शक हैं,आखिर क्यो?
समाज जागरण, महेश शर्मा संवाददाता
औरंगाबाद (बिहार) 11 फरवरी 2023 :- कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी -अम्बा हाई स्कूल का खेल मैदान पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा कायम हैं और अतिक्रमणकारी सर पर चढ़कर बोल रहें है ,इसकी चिंता ना तो मुख्यालय में बैठे बड़े अधिकारी को हैं और ना ही यहां के जनप्रतिनिधियों को हैं, अगर बात करें तो कुटुंबा प्रखंड के खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ बड़े-बड़े संस्कृतिक कार्यक्रम चाहे वह अम्बे महोत्सव हो या बड़े नेता के आगमन, इसी ग्राउंड पर होता है ,परन्तू इस ग्राउंड को अतिक्रमण से बचाने में किसी अलाधिकारी या स्थानीय अधिकारी या स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कोई रूची नहीं है, आखिर क्यों ?
वही हाई स्कूल चिल्हकी अम्बा के खेल ग्राउंड में विगत 30 -35 वर्षों पहले बनाए गए स्टेजपर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज भी होता ,इतनी लंबी अवधि बित जाने के बावजूद भी स्टेज का कभी कोई मरम्मती नहीं कराया गया और ना ही इस स्टेज के बारे में प्रखंड में बैठे पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को ध्यान हैं। क्या इस ग्राउंड के लिए कोई फंड नही हैं,आखिर क्यों यह सवालिया निशान खड़ा करता है?

कुटुंबा प्रखंड मुख्यालयअम्बा यह इकलौता खेल मैदान है। आये दिन यहाँ प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के अलावे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का मात्र एक ग्राउंड है ,मगर इस ग्राउंड पर न तो बीडीओ, सीओ का ध्यान है और न ही प्रखंड प्रमुख का ध्यान है। खेल ग्राउंड के बदहाल स्थितियों के लिए बीते दिनों अम्बे क्लब की टीम एवं खिलाड़ियों ने प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार काजमकर विरोध किया था और प्रखंड प्रमुख के फंड के द्वारा ग्राउंड में मिट्टी भरवाकर लाखों की लूट की जाँच का माँग भी किया था। खिलाड़ियों द्वारा सीधे तौर पर प्रखंड प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि प्रमुख द्वारा फिल्ड ग्राउण्ड में कंकड़ वाला मिट्टी भरवाकर ग्राउंड का हाल बद से बदतर करा दिया गया है।
बीते दिनों 2023 में मां सतबहिनी महोत्सव के आयोजन के समय हाई स्कूल चिल्हकी अम्बा के खेल ग्राउंड का अतिक्रमण को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था और उमीद जगी थी कि महोत्सव के ठीक बाद फील्ड का नापी कराकर फिल्ड को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा, मगर महोत्सव खत्म होते ही प्रखंड के पदाधिकारी मुकदर्शक बन के रह गए और किए गए वादे कागज के पन्नों में सिमट कर रह गईं।
हाल ही में इस मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी किया गया था लेकिन सांसद महोदय ने इस अतिक्रमण पर संज्ञान लेना उचित नही समझा है। यही दौर चलता रहा तो एक दिन मैदान सिर्फ नक्शे में रह जायेगा।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



