google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-44 शाखा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव

सेक्टर-44 स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में होली के पावन अवसर पर बैंक कर्मियों द्वारा उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शशि शंकर साकेत ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कार्यस्थल पर आपसी सहयोग, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर शाखा की प्रबंधक अल्पना अग्रवाल, सीएसए तरुण कुमार, आकृति गुप्ता, अनुप्रिया झा तथा वरिष्ठ कार्यालय सहायक रवि शंकर सहित सभी बैंक कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।

होली उत्सव के दौरान कर्मचारियों ने पारंपरिक मिठाइयों का वितरण किया और रंगों के इस पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं आपसी विश्वास के संदेश के साथ मनाया। कार्यक्रम का समापन सभी कर्मचारियों द्वारा एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)