दैनिक समाज जागरण दीपक कुमार सिंह नौहट्टा रोहतास
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत नौहट्टा प्रखंड प्रमुख के द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सोमवार को गोला हरना नौहट्टा में किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के गायक पीयूष राज ने अपने सुरों दे समारोह का सुरम्य में किया। जिसमें कई समाजसेवी भी भाग लिय। होली हमारे देश के सबसे बड़े त्योहार में से एक माना जाता है। रंगो का यह त्योहार बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत को उत्साह से मनाने का त्यौहार है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्यौहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार है,जो आज विश्व भर में मनाया जाने लगा है।
रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। हर साल होली के पहले दिन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन की जाती है।होली के दिन सभी लोग अपने घरों में पकवान बनते हैं और रिश्तेदारों के घर जाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं।होली सामाजिक मतभेद को मिटाकर उत्साह बिखरने का पर्व माना जाता है। होली के दिन सभी बिना किसी हीनभावना के एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाते हैं। होली एक बहुत पुराना हिंदू त्यौहार है जो भारत और नेपाल से आता है। होली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा किसी को भी माफ करना और उससे दोबारा दोस्ती करना है जिसने आपको परेशान किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



