होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है: विकास कुमार माली

गढ़वा जिले में ऐतिहासिक शादी समारोह को लेकर काउंसलिंग शुरू

समाज जागरण बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 5 मार्च 2023:- पलामू जिले के मेदनीनगर में कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के द्वारा संस्था के कार्यालय तिनकोनिया गैरज के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्‌घाटन संस्था के सचिव विकास कुमार माली व कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर किया। जिसके बाद संस्था के सदस्यो ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली पर्व की बधाई दी। होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान विकास कुमार माली ने कहा कि जिस प्रकार के होली के रंग वातावरण को उल्लास और उत्साह से भरने के साथ खुशियां फैलाते हैं। उसी प्रकार हमें भी दूसरों के जीवन में खुशी के रंग भरने चाहिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। लोग इसे होली मिलन समारोह के रूप में मना कर भाईचारे का बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है। उन्होंने कहा की इस बैनर के तले अब तक हजारों गरीब असहाय लड़कियों की शादी कराई गई है। वहीं भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा से संबंधित कई जागरूकता कार्यक्रम भी झारखंड बिहार सहित अन्य प्रदेशों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गढ़वा में भी गरीब असहाय बहनों का शादी कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी कराने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के रहते किसी भी बहनों को किसी भी गरीब को पैसे के अभाव में शादी विवाह कार्य नहीं रुकेगा। हम लोग समय-समय पर निशुल्क शादी समारोह कराने का काम करते हैं। जरूरतमंद लोग सोसाइटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में होने वाले ऐतिहासिक शादी समारोह को लेकर संस्था के पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर काउंसलिंग भी करना शुरू कर दिया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमारे संस्था को बदनाम करने के लिए एक से एक नए तरतीब निकाल रहे हैं। और हमारे संस्था के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जिसे लकार हमारे संस्था ने जिला प्रशासन को भी इस बात से अवगत कराया है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना से कार्रवाई भी चल रही है। वहां से ये लोग धोखाधड़ी कर फरार हुआ है। जिसके बाद अब ये लोग झारखण्ड, सहित पलामू के अन्य जिलों के ग्रामीण जनता को धोखाधड़ी करने का काम रच रहे हैं। इस अवसर पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी, सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हसीब अंसारी, अयूब खान, ललन, इम्तियाज, टिंकू तिवारी, मुकेश कुमार मेहता सहित संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल थे।