शासकीय उचित मूल्य की दुकान जैतपुरी को निलम्बित करवाने सैकड़ों लोग पहुंचे बिलासपुर कलेक्ट्रेट
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के सैकड़ों निवासी राशन सम्बंधित समस्याओं को लेकर बिलासपुर कलेक्टर के जनदर्शन में बताया कि हितग्राहियों को ग्राम पंचायत जैतपुरी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक- चंदा के अंजोर महिला स्वसहायता समूह जिसका आई.डी. नंबर 402002128 है, इनके द्वारा समस्त ग्रामवासियों का चांवल, शक्कर, नमक, पिछले 03 माह से किसी को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है। माह फरवरी 2023 में प्रत्येक हितग्राहियों के राशन कार्ड से 10-10 किलो खाद्यान्न काटा गया है, मई 2023 को चांवल, शक्कर, नमक का वितरण ही नहीं किया गया है, माह अगस्त 2023 में 250 हितग्राहियों से 15 दिन पूर्व अंगूठा लगवा लिया जाता है, और चांवल, शक्कर, नमक नहीं दिया जाता है। और ग्रामीणों द्वारा पूछने से उनके द्वारा जाओ मेरे उपर केस कर दो और जो करना है कर लो मैं किसी से नहीं डरता ऐसा संचालक के द्वारा सभी ग्रामवासियों को कहा जाता है। पूर्व में और भी कलेक्टर के समक्ष “इसी बात की शिकायत किया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ और संचालक धडल्ले से खाद्यान्न को बाहर बिक्री करता रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर से निवेदन किया है कि चंदा के अंजोर महिला स्वसहायता समूह जिसका आई.डी. नंबर 402002128 है को तत्काल निलम्बित करते हुए शासकीय संचालन किया जाये ताकि ग्रामवासियों को समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो सके।
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…