google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मूलभूत सुविधाओं व रोजगार की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने सोडा फैक्ट्री का घेराव किया

अमलाई। बेरोजगारी, पर्यावरण प्रदूषण एवं मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की मांग को लेकर आज सैकड़ों लोगों ने ओरिएंट पेपर मिल्स की कास्टिक सोडा यूनिट (सोडा फैक्ट्री) के सामने टेंट लगाकर शांतिपूर्ण घेराव किया। यह आंदोलन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, मजदूर संगठनों और प्रभावित वार्डों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।


घेराव का नेतृत्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष, रासायनिक संयंत्र संघ PS-4 भारतीय मजदूर संघ सोडा फैक्ट्री कास्टिक सोडा यूनिट के अध्यक्ष एवं व्हीकल संगठन के संरक्षक डॉ. राज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन को पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है।


घेराव के दौरान सोडा फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर सभी मांगों पर विचार करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा, जिस पर संगठन की ओर से कहा गया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी चचाई सुंदरेश सिंह सहित चचाई थाना का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में घेराव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
डॉ. राज तिवारी ने आरोप लगाया कि सोडा फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है, प्रभावित गांवों के लोगों को रोजगार नहीं दिया गया, मजदूरों को सेफ्टी उपकरण, छुट्टियां व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)