अमलाई। स्टेट हाइवे पर अमलाई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज बिना बैरिकेटिंग के किया जा रहा है जो मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के चलते सड़क को डायवर्ट किया गया है, लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा मौके पर कोई सावधान पट्टिका नही लगाई गई है ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को पहले से यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि आगे निर्माण कार्य चल रहा है या सड़क बदली गई है।
स्थिति रात के समय और भी भयावह हो जाती है। अंधेरे और घने कोहरे के कारण सड़क साफ दिखाई नहीं देती, वहीं निर्माण स्थल के पास बने गहरे गड्ढे और अधूरी सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बीते दो महीनों में इसी लापरवाही के चलते दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कोहरे के कारण सामने का रास्ता नजर न आने से फलों से लदा एक पिकअप वाहन मिट्टी के ढेर पर चढ़ने से पलट गया, वहीं रात के अंधेरे में एक बाइक सवार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। क्योंकि बैरिकेटिंग न होने से वाहन चालकों को दिखाई ने देता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों की यह घोर लापरवाही है। नियमानुसार निर्माण स्थल पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, बैरिकेडिंग और पर्याप्त लाइटिंग होना अनिवार्य है, लेकिन यहां इनका पूरी तरह अभाव है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसी रास्ते से यात्री बसों का आना जाना रहता है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल निर्माण स्थल पर चेतावनी संकेतक, डायवर्जन बोर्ड, बैरिकेड और रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों की जान जोखिम में न पड़े।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



