google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘हिम्मत है तो वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव…’, ममता बनर्जी को BJP ने दी चुनौती

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2024 के आम चुनाव के लिए वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. TMC सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने वाराणसी सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया था. इसके बाद अग्निमित्रा पॉल की यह प्रतिक्रिया आई है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ‘सीट बंटवारे से पहले, अगर ममता बनर्जी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह चुनाव लड़ने की हिम्मत है, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए. आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं न? हमारे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुकाबला करेंगे. देखते हैं उनमें कितनी हिम्मत है.

मालूम हो कि साल 2019 में, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की चर्चा ने जोर पकड़ लिया. लेकिन यह तब शांत हो गया जब कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र से अजय राय को मैदान में उतारा. इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद जब बनर्जी से वाराणसी से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा ‘हम लोग सब कुछ नहीं बता सकते जो बात हुई है.’

इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान, टीएमसी सुप्रीमो ने गठबंधन के सदस्यों से 31 दिसंबर तक सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने का आग्रह किया. इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान, टीएमसी सुप्रीमो ने गठबंधन के सदस्यों से 31 दिसंबर तक सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने का आग्रह किया. TMC सूत्रों ने कहा कि इस बात पर काफी हद तक सहमति बनी है कि राज्य स्तर पर सीट-बंटवारे को दिसंबर के अंत तक और अंत में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर जनवरी के दूसरे सप्ताह तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)