google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा, हजारीबाग। पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त सरैयाडीह निवासी सतीश कुमार मेहता (30 वर्ष), पिता महेंद्र प्रसाद मेहता को किराना दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से विभिन्न कंपनियों की कुल 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में 650 मिलीलीटर की 32 बोतल, 500 मिलीलीटर की 20 बोतल तथा 375 मिलीलीटर की 19 बोतल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।


छापेमारी दल में पदमा ओपी प्रभारी, अवर निरीक्षक राजेश हजरा, अवर निरीक्षक आलोक सोरेन, अवर निरीक्षक संदीप कुमार तथा पदमा ओपी सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)