google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएसबी काला पहाड़ और पुलिस के संयुक्त अभियान मे दुकान से गांजा बरामद एक गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 22 जून 2024 शुक्रवार को 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी टी राजेश के निर्देशानुसार बी समवाय काला पहाड़ की कंपनी को बड़ी सफलता हाथ लगी।गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी के सहायक कमांडेंट शिवांक पाण्डेय 14 सशस्त्र बलों के साथ औरंगाबाद जिले के अंबा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अंबा के एक दुकान मे तलाशी अभियान चलाया जहां 17.2 किलो गांजा और 300 एमएल शराब बरामद किया गया। गांजा की बिक्री तथा कथित फोटो फ्रेमिंग की दुकान पर की जा रही थी। वहीं मौके से दुकानदार जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के मुड़ीला गांव निवासी स्व सागर शर्मा के पुत्र बिनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल में सहायक कमांडेंट शिवांक पाण्डेय एसएसबी 29 वाहिनी कैम्प काला पहाड़, राहुल राज थानाध्यक्ष अम्बा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)