google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रेया हत्याकांड सभ्य समाज के माथे पर कलंक —निवेदिता

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 22 जून 2024 शनिवार को भाजपा नेत्री निवेदिता सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद ने नबीनगर के खैरा ग्राम निवासी श्रेया के पिता अभय सिंह और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।एमएलसी निवेदिता ने कहा कि ऐसी घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए माथे पर कलंक का बदनुमा दाग है,इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। मौके पर निवेदिता सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद और जिला अधिकारी औरंगाबाद से मेरी बात हुई है ।इस घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जायगी। बिहार विधान परिषद सदस्या ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से भी बात की और कही कि सम्राट चौधरी ने भी आश्वासन दिया है कि इस घटना को जल्द से जल्द अनुसंधान कराकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता विरेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार साव, मुन्ना सिंह ,अरविन्द सिंह, सिंटु कुमार, निरंजन कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)