खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमतों पर खाद मिलने से किसान परेशान,खाद बिक्रेता है “मालामाल”
कुन्दन कुमार/समाज जागरण, छातापुर, सुपौल
जिले के छातापुर प्रखंड अन्तर्गत रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है ।परंतु आम किसान रबी फसल की बुआई को लेकर परेशान है, क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच उनके लिए खाद व बीज आसानी से उपलब्ध हो पाना कठिन साबित हो रहा है।रबी फसल की बुआई के लिए किसानों को डीएपी ,पोटाश, व यूरिया जैसे उर्वरकों की आवश्यकता होती है। क्योंकि प्रखंड के ज़्यादातर किसान कृषि कार्य से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं । लिहाजा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों इन उर्वरकों की डिमांड काफी ज्यादा है लिहाजा मौके का फायदा उठाने से प्रखंड के खाद विक्रेता भी बाज नहीं आ रहे।उनके द्वारा खाद की कीमतों को बढ़ा- चढ़ा कर मनचाहे दामों पर बेचा जा रहा है। व्यापारियों की मनमानी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के बीच किसान हलकान हैं। वे खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं तथा व्यापारियों से मनमाने दामों में खाद खरीदने को विवश हैं ।
ताज़ा हालात प्रखंड के चुन्नी पंचायत का है जहां खाद दुकानदारों द्वारा 1350 रुपये प्रति बोरी निर्धारित कीमत पर बिकने वाले डीएपी के बदले किसानों से 1600 – 1700 रुपए व 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित कीमत के बोरी की यूरिया की कीमत 350-450 रुपये तक वसूला जा रहा है। खाद दुकानदारों के इस मनमाने रवैए की वजह से किसानों का आर्थिक दोहन हो रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारी किसानों की इस समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं। संवाददाता द्वारा खाद लेकर लौट रहे एक किसान अबोध शर्मा जो की दो बोरी डीएपी व एक बोरी यूरिया लेकर लौट रहे थे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम सभी किसान खाद की महंगाई से परेशान है ।सरकार द्वारा डी ए पी की कीमत 1350 रुपए निर्धारित है बाबजूद पंचायत के दुकानदार से एक बोरी डीएपी 1650 रुपये में खरीदना पड़ता है। वहीं एक यूरिया के लिए 350 रुपये चुकाना पड़ता है।उन्होंने बताया की जब इसका विरोध करते है तो फटकारते हुए बोलता है कि लेना है तो लो वरना जाओ।यह बात भी सामने आई की विभाग को शिकायत करने पर पटना से किसानों को फोन कर इंक्वायरी की जाती है परंतु किन किसानों से इंक्वायरी की जायेगी इसका निर्धारण संबंधित खाद विक्रेता व स्थानीय कृषि विभाग के पदाधिकारी तय करते हैं।दुकानदार के अपने फेवर के लोगों का नाम इनक्वायर के लिए भेजा जाता है जिसे क्या बोलना है वह पट्टी पहले ही पढ़ा दी जाती है। लिहाजा इंक्वायरी का कोई मतलब नहीं रह जाता।
जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक और जहां व्यापारी मनमाने दामों पर खाद बेच रहे तो दूसरी ओर किसान लुटने को मजबूर है
वहीं व्यापारियों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
वही मिश्री यादव और झखारगंज निवासी उमेश सिंह ने बताया कि यूरिया तो मिलता नही फिलहाल डीएपी लेकर जा रहा हूं लेकिन इसके लिए भी 1650 रुपये चुकाना पड़ा है।
बताया कि चुन्नी में पंचायत में कुल पांच दुकान है। लेकिन सभी दुकानदार कंपीटीशन के चक्कर में किसानों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अगर एक दुकानदार 1600 रुपये में डीएपी बेचता है तो दूसरा 1650 रुपये में बेचने लगता जिसके चलते कभी कभी 1700 रुपये तक मे डीएपी खरीदना पड़ जाता है।इस बाबत पूछे जाने पर किसान कोडिनेटर कृत्यानंद कुमार महात्मन ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



