google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा मण्डल सेमरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रभारी मुकेश दुबे ने किया नेतृत्व

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान अनुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व, अमर शहीदों को याद करते हुए पूरे देश में तिरंगे झंडे के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित किया जाना है ।
इसी क्रम में आज जिला जीपीएम के मण्डल सेमरा (गौरेला ग्रामीण) द्वारा स्थानीय सेमरा तिराहा से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
देशभक्ति गानों और गगनभेदी नारों के बीच तिरंगे की एक अलग ही शान दिखाई दी ।
कलेक्ट्रेट के पास समापन सभा को प्रभारी मुकेश दुबे (अध्यक्ष नगर पालिका गौरेला) ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का योगदान अनमोल है, और प्रत्येक भारतवासी उनका ऋणी है । उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए शहीदों को नमन किए ।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने अपने संबोधन में आज की तिरंगा यात्रा निकाले जाने के उद्देश्यों से अवगत कराया व आह्वान किया कि जब भी जरूरत पड़े प्रत्येक नागरिक देश के लिए मरने मिटने को तैयार रहे ।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मरवाही के विधायक प्रणव मरपच्ची, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, लूसन राठौर, जिला मंत्री गंगोत्री राठौर, नगर पालिका की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज, मनोरमा गुप्ता, राखी सिंह गहलोत, रानू नामदेव, रमा राठौर, जनपद अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, जनपद सदस्य संतोष राठौर, मुरारी धुर्वे, गौरेला मण्डल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी, महेश राठौर, धीरज राठौर, बरत पैकरा, पुलस्त राठौर, लिमेश्वर कुशवाहा, संतोष तिवारी, विजय राठौर, अमोल पुरी, दुर्गेश राठौर, मिथलेश गुर्जर, नारायण राठौर, कमलेश रौतेल, महेश सारथी, सुरेन्द्र राठौर, प्रकाश काछी, अंकित गुर्जर, नारद राठौर, मिथलेश सोनवानी, मायाराम राठौर, कलेश्वर मार्को, भोला शंकर, नथुआ राठौर, नरेश धुर्वे, ज्ञान सिंह, अखिलेश पांडेय, मुकेश राठौर, रजनीश तिवारी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कामता यादव आदि पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अंत में मण्डल के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष रूप से अपने साथियों जितेश राठौर, संजय पाल, अमन दुबे, ध्रुव राठौर, पवन मिश्रा को श्रेय देते हुए समापन की घोषणा की ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)