ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की द्वारा संयुक्त रूप से आज कलेक्ट्रेट सभागार मे आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पूजा लगाने वाले पांडालों, रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के आयोजन तथा महाअष्टमी, नवमी और दशहरा पर्व को सकुशल जनपद में सम्पन्न कराये जाने व सम्पूर्ण जनपद में विधि एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण त्हौहारों पर शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग के साथ ही बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी कर लें, ताकि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसके लिए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से हिन्दू व मुस्लिम धर्मगुरूओं से वार्ता किया और त्यौहार को सकुशल मनाने के लिए आने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, इस मौके पर धर्मगुरूओं द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत समस्या जैसे सड़क, नाली व अन्य बिन्दुओं पर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया, उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के धर्मगुरूओं द्वारा दिये गये सुझाओं को तत्काल अमल में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अश्लील गाने न बजाये, मूर्ति विसर्जन के दौरान मादक पदार्थ का सेवन कदापि न किया जाये, मूर्ति निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई होने पर बिजली के खम्भे तार आदि में छू जाने की संभावना रहती है, जिस कारण से अनेकों प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं, का विशेष ध्यान रखा जाये। डी0जे0 निर्धारित साउण्ड से अधिक तेज में न बजाया जाये, अश्लील व फुहड़ गाने न बजाये जायें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक अफवाह या ट्वीट न किये जाये, आपत्ति जनक पोस्ट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में प्रशासन को सूचना उपलब्ध करायें। सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल विवेक सिंह, सम्बन्धित थानों के सी0ओ0 व धर्मगुरूगण, न्याय सहायक सुरेश पाठक सहित अन्य सम्बन्धितगण व धर्मगुरूगण उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



