google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सितंबर में 3 महीने के निचले स्तर पर इंडस्ट्रियल ग्रोथ, अनुमानों से काफी कम रहा औद्योगिक उत्पादन

सितंबर में औद्योगिक उत्पादन (IIP) में 5.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। यह पिछले तीन महीनों में सबसे कम है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में बारिश कम होने के बाद सितंबर में बारिश में बढ़ोतरी और बेस इफेक्ट अनुकूल नहीं होने की वजह से ग्रोथ के आंकड़ों में सुस्ती देखने को मिली। सितंबर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 7.4 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया गया था

सितंबर में औद्योगिक उत्पादन (IIP) में 5.8 पर्सेट की बढ़ोतरी रही। यह पिछले तीन महीनों में सबसे कम है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से 10 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में बारिश कम होने के बाद सितंबर में बारिश में बढ़ोतरी और बेस इफेक्ट अनुकूल नहीं होने की वजह से ग्रोथ के आंकड़ों में सुस्ती देखने को मिली।

इंडस्ट्री ग्रोथ का यह आंकड़ा अनुमानों से काफी कम है। सितंबर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक उत्पादन) 7.4 पसेंट रहने का अनुमान जताया गया था। सिर्फ HDFC बैंक ने IIP ग्रोथ घटकर 5.8 रहने का अनुमान पेश किया था। बाकी अनुमानों में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 6.3% से 10.5% रहने की बात थी। अगस्त में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 10.3 पसेंट थी, जो पिछले 14 महीनों का उच्चम स्तर है, जबकि सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 3.3 पसेंट था।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 6 पसेंट था, जबकि एक साल इसी अवधि में यह 7.1 पसेंट था। सितंबर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ में सुस्ती की मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में गिरावट रही. जहाँ उत्पादन में सालाना आधार पर महज 4.5 पर्सेट की बढ़ोतरी रही, जबकि अगस्त में इसमें 9.3 पसेंट की बढ़ोतरी हुई थी। बाकी दो सेक्टरों के आंकड़े भी कमजोर रहे माइनिंग उत्पादन में ग्रोथ 11.5 पसेंट रही, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 12.3 पसेंट था। इसी तरह सितंबर में बिजली के उत्पादन में 9.9 पर्सेट की बढ़ोतरी रही, जबकि अगस्त में यह ग्रोथ 15.3 पसेंट थी।

  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार और मौतों के आंकड़ों को कम करना है। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। दुर्घटना वाले और संवेदनशील रास्तों को ‘क्रिटिकल कॉरिडोर’ के तौर पर चुना गया है। इन्हीं पर इन टीमों को तैनात किया…
  • बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में तैनात सफाईकर्मी कभी ड्यूटी पर नहीं आते। वे किसी भी तरह की साफ-सफाई नहीं करते हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (ADO) से इस बारे में बात की,…
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
    सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा, मेडिकल सुविधा तथा आगामी जिला सम्मेलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच पत्रकार लगातार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी…
  • ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
    समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को चारों शव गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उस समय मजदूर क्रशर प्लांट…
  • EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष शैक्षणिक भ्रमण 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इस शैक्षणिक एवं गौरवपूर्ण भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कल्याणी (TGT संस्कृत) एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। राष्ट्रपति भवन एवं अमृत उद्यान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल आनंददायक,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)