google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना: गरीब घर बेचने की नौबत आयी।

आफिस मे मै बैठता हूं मोदी जी नही बैठते जितना मै कहूंगा……………………….

समाज जागरण /वाराणसी पड़ाव सूजाबाद क्षेत्र के निवासी मुनना लाल गुप्ता पुत्र मंशा लाल जो चवन्नी भर जमीन लेकर सूजाबाद में रहते है उस पर एक गाटर का मकान बना कर रहते है और प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के एक कनेक्शन बिजली का लिया उनहे जो जानकारी मिली थी वो यह थी कि गरीबों का घर रौशन किया जाएगा और घर रौशन हूआ भी मगर इधर बीच कुछ ऐसा हूआ के मुनना लाल गुप्ता के पैरों से जमीन खिसक गयी जब बिजली का बिल आया तो पता चला के 53,990 रुपये का बकाया लग गया। और विभाग ने बिजली भी काट दिया मगर पक्की रसीद नही दी गयी साल भर बाद हाथ पैर जोड़ कर किसी तरह से बिजली तो लग गयी मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया यह गरीब के घर जब मीडिया कर्मी गये तो देखा कि एक बल्ब और एक छोटा पंखा लगा है।

अब देखने वाली बात यह है की बिजली विभाग इस मामले मे कया रुख अपनाता है इस मामले को लेकर जब मुनना लाल गुप्ता और उनके कुछ नजदीकी रिस्तेदार एस डी ओ के पास गये तो पहले तो कोई मुलाक़ात चार दिन तक नही हो पाई किसी तरह से मुलाक़ात हूई तो इलाकाई एस डी ओ ने इस मैटर पर कोई गम्भीरता नही दिखाई और मुनना लाल गुप्ता के अनुसार हमारा कागज जमीन पर फेंक दिया और गरीबी का मजाक उडाते हूए कहा कि या तो तुम पूरा पैसा दोगे या फिर जेल जाओगे।

इधर मुनना लाल का कहना है की जिस तरह का व्यहार एस डी ओ ने किया उससे मेरे दिल को बहोत ठेस लगा है हम तो एस डी ओ साहब को अपनी गरीबी की दास्तां सुनाने गये थे की हम बहोत गरीब आदमी है। साहब रोज कुआं खोदते है रोज पानी पीते है यह समस्या हमारी गरीबी के लिए काल है। आज भी हम विभाग से यह उम्मीद करते है की मेरे साथ पूरा इन्साफ किया जाए जो वास्तविक पैसा बन रहा है उसे मै किसी भी तरह से कोशिश कर के दे दिया जाएगा। मगर पहले विभाग मेरे साथ फरयादी जैसा बरताव करे जिस तरह से इलाकाई एस डी ओ ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का माखौल उडाते हूए कहा कि आफिस मे मै बैठता हूं मोदी जी नही बैठते जितना मै कहूंगा उतना ही यहां पर मोदी जी नही बैठते अब सवाल यह उठता है की मुझ गरीब का घर रौशन करने की बात थी या बेतहासा बिल भेज कर मेरा घर उजाडने की बात हो रही है। मै पुन: कहता हूं की रिडिंग सही हो और जो जायज पैसा हो उसकी बात होनी चाहिए।

  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार और मौतों के आंकड़ों को कम करना है। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। दुर्घटना वाले और संवेदनशील रास्तों को ‘क्रिटिकल कॉरिडोर’ के तौर पर चुना गया है। इन्हीं पर इन टीमों को तैनात किया गया है।…
  • बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में तैनात सफाईकर्मी कभी ड्यूटी पर नहीं आते। वे किसी भी तरह की साफ-सफाई नहीं करते हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (ADO) से इस बारे में बात की, तो उनका…
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
    सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा, मेडिकल सुविधा तथा आगामी जिला सम्मेलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच पत्रकार लगातार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार…
  • ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
    समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को चारों शव गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उस समय मजदूर क्रशर प्लांट में डस्ट…
  • EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
    जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष शैक्षणिक भ्रमण 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इस शैक्षणिक एवं गौरवपूर्ण भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कल्याणी (TGT संस्कृत) एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। राष्ट्रपति भवन एवं अमृत उद्यान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल आनंददायक, बल्कि ज्ञानवर्धक…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)