पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम।
साईकिल पाकर खिल उठे ग्राम चौकीदारों के चेहरे।
राजा उर्फ़ इमरान/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) के सम्मान हेतु ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ग्राम प्रहरियों को कर्त्तव्य पालन हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यरत 172 ग्राम चौकीदारों को साईकिल का वितरण किया गया। साईकिल पाकर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र का हृदय से धन्यवाद दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल द्वारा अवगत कराया गया कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन हेतु संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके। जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चुर्क, सम्मानित मीडिया बंधु व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



