राजा उर्फ़ इमरान/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान जनपद के समस्त उच्चाधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारों रमजान, होली व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपराध समीक्षा बैठक की गई। महोदय द्वारा जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु सभी अधिकारीगणों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गांवों में अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु अपराध समीक्षा बैठक भी की गयी। महोदय द्वारा सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना। बैठक के दौरान जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।



