google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आटो और बाईक के आमने सामने की टक्कर में तीन लोग हुये घायल

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में आटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गये, तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार चल रहा। बताया गया कि आटो जुगैल की तरफ से सवारी लेकर चोपन आ रहा था जिसमे 7 सवारी बैठे हुये थे वहीं मोटरसाइकिल सवार चोपन से अपने घर घोरिया जा रहा था जैसे ही सिंदुरिया गांव पहुंचे की टक्कर हो गई। जिससे बाइकसवार कपील पुत्र लक्ष्नधारी उम्र 20 वर्ष निवासी घोरिया जुगैल दुसरा आटो सवार संदीप पाण्डेय 19 वर्ष पुत्र पारस देव पाण्डेय ग्राम चतरवार जुगैल व बबलु 18 वर्ष पुत्र पप्पू कोल निवासी घोरिया जुगैल घायल हो गए डॉ फैज ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए कपिल को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है और बाकी दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)