google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जंसा पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश पर रविवार को जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सड़कों और फुटपाथ पर चलने वाले नागरिकों को सुविधा प्रदान कराना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना था। वही अतिक्रमणकारियों को जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने चेतावनी दिया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी। वहीं थाना प्रभारी ने बताया की उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में एवं भीड़भाड़ वाले फुटपाथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें फुटपाथ व सड़कों पर लगी अस्थाई दुकानों ठेलो के अलावा हर तरह की अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो सके आगे यह अभियान आगे भी चलाया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)