समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जीवन मे उद्देश्य और संकल्प को लेकर जीना जिंदगी का मकसद बनें ,इस दिशा में एक नई पहल को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प पूरा कर जन सन्देश दिया है औरा के समाजसेवी संजय कुमार ने जिसकी चर्चा खास है।
समाजसेवी संजय कुमारअपने 41वें जन्मदिन पर ग्राम पंचायत औरां के पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्नपूर्णा भवन के बगल में नवनिर्मित बाबा साहब डा0भीम राव अम्बेडकर,संत शिरोमणी गुरू रविदास तथा तथागत भगवान बुद्ध जी के मूर्ति के सामने स्थित मैदान में एक पीपल का पेड़ व 41 पौधे लगाया,जिससे गांव के लोगों को कई लाभ मिल सके। मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण और शुद्ध वायु व जीवन मे स्वास्थ्य लाभ होगा।पीपल का पेड़ आक्सीजन का एक प्रमुख श्रोत है।इसके अलावा भी पीपल के पेड़ की पत्तीयां,छाल,फल औषधीय गुणों से भरपूर होते है ।और इस पेड़ से कई बिमारियों के इलाज में काम आता है। खास बात यह है कि तथागत भगवान बुद्ध जी इसी पीपल के पेड़ की नीचे बैठकर अपने पांचों शिष्यों को प्रथम उपदेश दिए थे। यह जनहित का कार्य कर राष्ट्रहित में अनुकरणीय कार्य कर जन्मदिन को खास तौर पर मनाकर खुश हूं। और यह सन्देश है कि लोग भी पूरी सादगी और जनकल्याण में जन्मदिन को नवजीवन प्रदान करे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



