समाज जागरण
सोनभद्र। थाना घोरावल जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0न0-344/2022 धारा- 363, 366, 506, 376(3) भादवि 5L/6 पॉक्सो एक्ट व मु0अ0सं0-62/2024 धारा 363, 504, 120(बी) भादवि थाना घोरावल जनपद सोनभद्र से संबंधित फरार अभियुक्त रामकेश्वर उर्फ सूरज पुत्र प्यारेलाल उर्फ रामलखन निवासी ग्राम इमली पोखर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की गयी ।
वांछित अभियुक्त रामकेश्वर उर्फ सूरज पुत्र प्यारेलाल उर्फ रामलखन उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहा हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं । जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश पर आज दिनांक-10.08.2025 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त के पैतृक निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उनके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के अन्दर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया चौकी प्रभारी उम्भा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र मय टीम मौजूद रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



