google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जसप्रीत कौर भाटी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराकर की जीत प्राप्ती

कालांवाली 18 दिसम्बर (सुरेश जोरासिया) पुलिस जिला डबवाली के नजदीक लगते पंजाब सीमा के जिला प्ररिषद् चुनाव 14 दिसंबर को जिला परिषद के हुए चुनाव में जोन नंबर 13 किलीयांवाली से जसप्रीत कौर भाटी ने अपने विरोधी को भारी मतों हराकर विजय प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर जिला परिषद के चुनाव में जोन नंबर 13 से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी की प्रत्याशी जसप्रीत कौर भाटी ने विजय हासिल की हैl उनकी जीत को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर बन गई विजयी प्रत्याशी को बधाई ने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। बता दे की 14 दिसंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव हुए थे।

जिसके परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए गए हैं। जिसमें जसप्रीत कौर भाटी ने अपने विरोधी तेजेंद्र कौर को भारी मतों के अंतर से हराकर विजय हासिल की। यहां उल्लेखनीय है कि जसप्रीत कौर भाटी पिछले प्लान में किलीयावाली से सरपंच का चुनाव जीत कर पांच वर्ष तक क्षेत्र के विकास कार्य करवाए हैं।

जसप्रीत का पिता बलवीर सिंह गांव हस्सू के दो बार सरपंच रह चुके हैं उसके इलावा दो बार खोकर पैक्स के चेयरमैन रह चुके है।अब मौके पर खोकर पैक्स चेयरमैन है ।इसके अलावा एक समय में बैंक के डायरेक्टर और उसकी माता भी बैक की डायरेक्टर रह चुकी है। अब इसका बेटा कृफको बैंक हरियाणा का डारेक्टर है इसी प्रकार जसप्रीत के ससुर,पति व वह स्वंय पिछले प्लान गांव किलीयावाली की सरपंच रह चुकी है।इस भाटी परिवार की क्षेत्र में अच्छा प्रभाव हैl


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)