समाज जागरण संवाददाता | जेवर, 12 अगस्त।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट पार्किंग स्थल पर बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कमियों की समीक्षा कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर के अभूतपूर्व विकास को न देख पाने वाले लोगों को आज केवल गड्ढे और जलभराव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का किया उल्लेख
धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस जेवर क्षेत्र को कभी विकास की मुख्यधारा से दूर माना जाता था, वह आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से बदलते औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय सड़कें, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर जेवर की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।
BAJAJ Pulsar NS400z Booking for Ex-Showroom Price (Brooklyn Black)

BAJAJ Pulsar NS400z Booking for Ex-Showroom Price (Brooklyn Black)
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में जेवर का एयरपोर्ट वर्षों तक केवल चर्चा और कागजों तक सीमित रहा, वे आज बारिश के पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे विकास से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी राजनीति की जा रही है।
कमी होगी तो दूर कराई जाएगी
विधायक ने स्पष्ट किया कि जलभराव या किसी तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की पूरी समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, “विपक्ष तस्वीरों में गड्ढे खोजता रहे, हम जेवर में विकास की नई इबारत लिखते रहेंगे। कमी जहां होगी, उसे ठीक कराया जाएगा, लेकिन कुछ समय के जलभराव को जेवर और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक विकास पर पर्दा डालने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।”
विधायक के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल निकासी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। विधायक ने निर्देश दिया कि भविष्य में बारिश के दौरान इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जेवर #धीरेन्द्रसिंह #जेवरविधायक #नोएडाएयरपोर्ट #जेवरएयरपोर्ट #जलभराव #बारिश #जेवरविकास #गौतमबुद्धनगर #उत्तरप्रदेश
- दुर्घटना की स्थिति में अपनों तक पहुंचेगी तुरंत सूचना, ‘मदद साथी’ लेकर आया इमरजेंसी क्यू आर*अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर (झारखंड) 29 सितंबर 2026: जमशेदपुर सड़क दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों तक समय पर सूचना पहुंचाना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी समस्या के समाधान की दिशा में फ्रेंड्स एलाइड सर्विसेज की पहल ‘मदद…
- नबीनगर पुलिस की कार्रवाई, 460 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता, नबीनगर (औरंगाबाद)****नबीनगर (बिहार)।** नबीनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दमड़ी बीघा गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दमड़ी बीघा गांव निवासी योगेंद्र…
- पटना के फुलवारी शरीफ में बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के लिए ‘आंगन का मिलन’ अभियान की शुरुआतकार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीसमाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाशपटना/ जिले के फुलवारी शरीफ स्थित नया टोला उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्थानीय…
- एशियन गेम्स में पारुल चौधरी का जलवा, 5000 मीटर में जीता कांस्य; तीन दिन में दूसरा पदकनागोया। उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक और भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया। सोमवार को आयोजित फाइनल में पारुल ने 15 मिनट 14.61 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मौजूदा एशियन गेम्स में उनका…
- भारत में चार साल पहले उतरा था पहला A321P2F, इंडिगो कार्गो ने शुरू किया था मालवाहक विमान का नया दौरनई दिल्ली। भारतीय विमानन और कार्गो क्षेत्र के लिए चार साल पहले का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ था। चार वर्ष पूर्व भारत की धरती पर देश का पहला Airbus A321P2F मालवाहक विमान उतरा था। विमान का पंजीकरण VT-IKW था और इसे इंडिगो की मालवाहक इकाई इंडिगो कार्गो (IndiGo CarGo) के बेड़े में शामिल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








