google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांध में डूबने से बुजुर्ग आदिवासी की मौत, घर में मचा कोहराम

समाज जागरण/अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मारकुंडी के धौराडीह के समीप मकरीबारी पहाड़ी स्थित बांध में डूबने से 76 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी रामअवतार गोड़ की मौत हो गई। बुधवार सुबह चरवाहों ने बांध के पानी में शव उतराता देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि रामअवतार गोड़ पुत्र स्व. हंसू निवासी कनछ मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बांध के पानी में शव उतराता देखा और इसकी सूचना तत्काल इलाकाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्री प्रकाश हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की तीन पुत्रियां हैं। रामअवतार गोड़ अपनी पुत्री गीता देवी पत्नी स्वर्गीय सीताराम के साथ ग्राम पंचायत मारकुंडी के टोला पेडरहवा में रह रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

सोनभद्र #चोपन #मारकुंडी #गुरमा #रामअवतारगोड़ #बांध #डूबनेसेमौत #सोनभद्रन्यूज #उत्तरप्रदेश #हादसा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)