google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचायत उपचुनाव के मतगणना हेतु मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण


दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन शिव सहाय अवस्थी तथा मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं मतगणना डॉ दिव्या मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनपद में पंचायत उपचुनाव के मतगणना को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए विकास भवन सभागार में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सुपर मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉक्टर मोहम्मद अनीस, धर्मेंद्र ओझा, अशोक शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सभी मतगणना कार्मिकों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में परियोजना निदेशक डीआरडीए ने कहा कि यह मतगणना बहुत ही संवेदनशील एवं बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे पूरी सावधानी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और कुशलता के साथ संपन्न कराए। यह मतगणना दो रिक्त प्रधान पदों क्रमश विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम पंचायत हरनाहर व विकास खण्ड शिवगढ़ के ग्राम पंचायत रैनीसतखरिया के लिए की जाएगी। डॉक्टर मोहम्मद अनीस ने वैध और अवैध मतों के बारे में विस्तार पूर्वक से बताया, धर्मेंद्र ओझा ने मतगणना की बारीकियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि किसी भी मतगणना कार्मिक एवं एजेंट के पास किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं मोबाइल नहीं रहेगा, ना ही कोई मतगणना की गोपनीयता भंग करेगा। अशोक शुक्ला ने बैलट बॉक्स खोलने एवं बंद करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर सभी मतदान कार्मिक, रणवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)