google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न : बबलू केसरी बने प्रखंड अध्यक्ष।



दैनिक समाज जागरण
निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)29 दिसंबर 2023 :- गुरुवार को इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के लोरम मोड़ स्थित गुप्ता होटल में आगामी 2024 चुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने की वही मंच संचालन सलीम अख्तर ने किया। पर्यवेक्षक सुरेश साव की उपस्थिति में प्रखंड पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से बबलू केसरी को प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव को प्रखंड सचिव प्रदीप सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया।इस मौके पर जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा,पर्यवेक्षक सुरेश साव,महिला जिला अध्यक्ष वंदनासिंह,आलोक रंजन, चंद्रदेव साव, जिला परिषद प्रतिनिधि भरत साव, मकसूद आलम, संजय गुप्ता, सुधीर साव,राजकुमार रजक,जुगेश्वर दांगी, कृष्णा साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)