google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनटीपीसी रिहंद एवं स्वार का संयुक्त प्रयास – संकल्प सेंटर में नशामुक्ति की नई अलख

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद एवं सोसायटी वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च (स्वार) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित संकल्प ड्रग डी-एडिक्शन एंड हेल्थ केयर सेंटर, सोनभद्र आज पूरे ज़िले में उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रहा है।

हर दिन ओपीडी में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि मरीजों को समय से पहले आकर पंजीकरण कराना पड़ रहा है। यहाँ पर एनटीपीसी रिहंद के सहयोग से उपलब्ध कराई गई उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयाँ और विशेषज्ञ डॉक्टरों का सटीक परामर्श मरीजों को आकर्षित कर रहा है।

केंद्र में उपलब्ध 15 बेड एनटीपीसी रिहंद के सहयोग से पूरी तरह से भरे हुए हैं, और अब मरीजों की वेटिंग लिस्ट भी शुरू हो गई है। नशे की लत से जूझ रहे मरीज यहाँ आकर न सिर्फ इलाज पा रहे हैं बल्कि नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भी हासिल कर रहे हैं।

इस सफलता के पीछे एनटीपीसी, स्वार, प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज यादव और उनकी समर्पित टीम की कड़ी मेहनत है। सूरज यादवने कहा –
“एनटीपीसी रिहंद के सहयोग से हमारा लक्ष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि हम मरीजों को नशे की जंजीरों से मुक्त कर एक नई जिंदगी देने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं।”

एनटीपीसी रिहंद और स्वार की यह साझेदारी इस बात का प्रमाण है कि जब उद्योग और समाज मिलकर काम करते हैं तो बदलाव की एक मजबूत धारा पूरे क्षेत्र में बहने लगती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)