google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी नंबर प्लेट मामले में पुलिस को सूचना देने पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, अवैध राखड़ परिवहन का खुलासा करने पर मिली धमकी

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

शक्तिनगर/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध राखड़ परिवहन और फर्जी नंबर प्लेट के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है।वीडियो वायरल होने से जिले के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने पर एक स्थानीय पत्रकार को कथित तौर पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वही पुलिस ने भी मामले पर त्वरित कार्रवाई की और राखड़ परिवहन कर रहे दो ट्रेलरों की नंबर प्लेट में विसंगति पाई जाने पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैनिक समाचार पत्र “आज” के शक्तिनगर क्षेत्र के संवाददाता अमित कुमार ने 22 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच पीडब्ल्यूडी मार्ग पर राखड़ परिवहन कर रहे एक ट्रेलर को संदिग्ध अवस्था में देखा। बताया गया कि मौके पर ही ट्रेलर की नंबर प्लेट बदली जा रही थी, जिससे अवैध परिवहन की आशंका और गहरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार अमित कुमार ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। पत्रकार का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद संबंधित ट्रेलर चालक ने कथित रूप से वाहन संख्या BR 03 GB 9534 के माध्यम से ट्रांसपोर्टर को कॉल किया। जिसके बाद फोन पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का सिलसिला चालू हो गया। पत्रकार अमित कुमार का कहना है कि उन्हें केवल इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी, जो एक पत्रकार का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो अवैध परिवहन माफिया के हौसले और बुलंद होंगे तथा सच उजागर करने वालों को दबाने का सिलसिला जारी रहेगा। पीड़ित पत्रकार अमित कुमार ने थाना प्रभारी शक्तिनगर को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निम्नलिखित मांगें की हैं: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राखड़ परिवहन की गहन जांच, ओवरलोड परिवहन में संलिप्त ट्रांसपोर्टरों पर सख्त कार्रवाई, पत्रकार से गाली-गलौच व धमकी देने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई, और भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ठोस कदम उठाने की मांग की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)